गिरफ्तारी की डर से चार मंजिला छत से कूदी युवती, मौत
-सैक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी के दौरान हुई वारदात
-4 लड़किया और तीन युवक व मकान मालिक हिरासत में
-पहले गाड़ी खड़ा करने को लेकर कॉलोनी के लोगोें हुआ था विवाद
-स्थानीय लोगों की माने तो पिछले दो-तीन महीने से चल रहा अवैध धंधा
वाराणसी। पहड़िया अकथा के संजय नगर कॉलोनी में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची की जानकारी होते ही हड़कम्प मच गया। बचाव में एक युवती ने चार मंजिला मकान से छलांग लगा ली। उसे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य युवती घायल है जिसे अज्ञाय स्थान पर भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार इस धंधे में मौके पर लड़कियों की संख्या चार से पांच थी वहीं तीन लड़के भी शामिल थे।पकड़ी गई लड़कियों में कुछ दूसरे प्रान्त व जिलों की बताई जा रही है।मकान मालिक पप्पू सिंह को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन युवकों और दो लड़कियों को कैंट पुलिस थाने लेकर आयी है। पकड़े गए लड़कों की पहचान आनंद सिंह भोजूबीर सिकरौल, सोनू और करन सोना तालाब के रहने वाले ऑटो चालक हैं।
जानकारी के अनुसार पप्पू सिंह के तीन मंजिले मकान में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना आसपास के लोगों को थी। इधर दो महीने से बाहर से भी लड़कियों के आने जाने का क्रम लगा था। रविवार की देर शाम यहां चार से पांच लड़कियां आयीं थी। तीन बाइक से तीन युवक यहां पहुंचे थे। इस दौरान वाहन खड़ा करने को लेकर युवकों और आसपास के लोगों में विवाद हुआ। इस बीच विवाद की सूचना 112 पर दी गई। पुलिस के यहां पहुंचने की सूचना किसी तरह लड़कियों को लगी और भय से खुद के बचाव में भागने लगी। इस बीच एक युवती चार मंजिले मकान से बागीचे की तरफ कूदी वहीं दो अन्य पीछे के किसी के मकान की छत पर कूद गई। बची दो कमरे में थी छिप गयीं, जिन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया।
8-9 कमरे हैं इस मकान में
जिस मकान में से धंधा संचालित किया जा रहा था उसमें 8 से 9 कमरे बने हैं। लड़कियों के आने जाने की क्रम जब बढ़ा तो लोगों को यहां गलत धंधा होने की शंका बढ़ने लगी। स्थानीय लोगों की माने तो हर दिन यहां युवती आना जाना लगा रहता था। जानकारी के अनुसार मकान मालिक संजय उर्फ पप्पू सिंह के दो मकान है जिस मकान में ये लड़किया पायीं गई वहां मकान मालिक नहीं रहता।मकान मालिक लकवाग्रस्त होने के चलते दूसरे मकान में रहता है जबकि माह पूर्व उसने मकान किसी रोहित उर्फ राहुल को किराए पर दे रखा है उसका कहना है कि अन्य किराएदार को भी उसी ने वहां बसाया है जिसकी उसे जानकारी नही है।दूसरी तरफ इस घटना के बारे में जानकारी लेने के लिये मीडियाकर्मियों ने एसएसपी से बात कि तो उनके द्वारा कुछ देर बाद जानकारी देने की बात कहकर मामले में टाल दिया गया।सूत्र बताते है इस मामले में एसएसपी ने पहड़िया चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।हालांकि इसकी देर रात तक पुष्टि नही हो सकी थी।फिलहाल एसएसपी व एएसपी/सीओ कैन्ट के द्वारा हिरासत में लिये गए युवक युवतियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जा रही है।